उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

नैनीताल में नो पार्किंग और ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्ती, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान”

Spread the love

नैनीताल में नो पार्किंग और ट्रैफिक उल्लंघन पर सख्ती, पुलिस का सघन चेकिंग अभियान”

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल, 27 अप्रैल 2025:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आज नैनीताल शहर में नो पार्किंग जोन व अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  महिला ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और मुकदमा दर्ज, पति समेत कई लोगों पर FIR सार्वजनिक स्थान पर हंगामा पड़ा भारी — ज्योति अधिकारी समेत कई लोगों पर केस दर्ज

 

प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल हेम पंत एवं यातायात प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान 25 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को टो किया गया।

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त, सीपीयू प्रभारी जगदीश राम कोहली के नेतृत्व में हॉक मोबाइल टीम ने मॉल रोड, डॉट चौराहा, भवाली रोड, हल्द्वानी रोड तथा मल्लीताल-भवाली क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो पार्किंग, रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट, व रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे यातायात उल्लंघनों पर कुल 28 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  खेल से बनेगा बेहतर कल: CM पुष्कर सिंह धामी ने ‘प्रयास’ स्मारिका का किया विमोचन

 

 

 

इसी क्रम में हल्द्वानी क्षेत्र में भी CPU टीम द्वारा 51 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए ₹41,000/- का संयोजन शुल्क वसूला गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

 

जनपद नैनीताल पुलिस का संदेश:
सभी पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों से अपील की जाती है कि वे नो पार्किंग जोन में वाहन न खड़ा करें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

साथ ही यातायात नियमों का पालन करें ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और सभी की यात्रा सुरक्षित व सुविधाजनक बन सके।

– मीडिया सैल
जनपद नैनीताल पुलिस