क्राइम हल्द्वानी

ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 02 मई 2023 ज़िलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशन मे मंगलवार को दमूवाढूंगा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रश्मि पंत द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा अवैध रूप और बिना डिग्री के संचालित हो रहे राधास्वामी क्लीनिक को सील कर दिया है साथ ही अवैध रूप से एक मेडिकल स्टोर में अवैध तरीके से लिए जा रहे ब्लड सैंपल के मामले में मेडिकल स्टोर को क्लीनिक का रूप दिया गया था। जिससे मौके पर ही सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह ने सील करवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  *जनपद में आपराधिक घटना करने वालों की खैर नहीं, महिला सुरक्षा सर्वोपरि- एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* *महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अभियुक्त को SOG तथा मुखानी पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोने के जेवर बरामद*

 

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह को निर्देश दिये है कि शहर मे जहां भी अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे उनके खिलाफ भविष्य में कठोर कार्यवाही की जाये साथ ही अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के खिलाफ सख्ती: रामनगर में दोबारा पकड़ा गया आरोपी

 

——————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल- 05946220184