उत्तराखंड क्राइम देहरादून

देहरादून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: 16 वर्षीय पीड़िता की मदद के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की त्वरित कार्रवाई

Spread the love

देहरादून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म: 16 वर्षीय पीड़िता की मदद के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की त्वरित कार्रवाई

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर पूरा देश आक्रोश में है, इसी बीच शनिवार को देहरादून स्थित अंतरराज्यीय बस अड्‌डा (आइएसबीटी) परिसर में खड़ी बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ गया। घटना 12 अगस्त मध्य रात्रि की है। पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। चाइल्ड बेलफेयर कमेटी ने उसे बदहवास स्थिति में आइएसबीटी से रेस्क्यू किया। पीडित किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। कमेटी के सदस्यों ने जब किशोरी की काउंसलिंग की तो घटना का पता चला। किशोरी ने काउंसलिंग में बताया कि बस लाल रंग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

 

 

थी, ऐसे में संदेह है कि बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की हो सकती है। शनिवार शाम चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने आइएसबीटी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी का रविवार विवार को मेडिकल कराया जाएगा।

 

 

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति श्रपलियाल ने बताया कि 13 अगस्त की शाम आइएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन की टीम ने किशोरी को बदहवास स्थिति में देखा। इस पर उससे पूछताछ की तो वह रोने लगी और बोली कि उसके साथ गलत काम हुआ है। टीम किशोरी को बालिका निकेतन ले गई। किशोरी ने बताया कि पंजाब की रहने वाली करीब 16 वर्ष है। उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन व जीजा के साथ रहती थी। बहन व जीजा ने 11 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह बस से दिल्ली पहुंची। जहां से दूसरी बस से मुरादाबाद पहुंची और वहां 12 अगस्त की शाम उसे देहरादून जाने वाली बस दिखी तो वह उसमें बैठ गई। रात करीब ढाई बजे देहरादून पहुंचने पर जब बस आइएसटीबों के भीतर गई तो सभी लोग उतर गए। पीड़िता ने बताया कि वह बस में ही बैठी थी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

उसके अलावा दो लोग (संभवतः चालक व परिचालक) बस में थे। पीड़िता ने बताया कि कुछ देर में दो और लोग बस में आ गए।उन चारों लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चार दिन काउंसलिंग करने के बाद अब पुलिस को सूचना दी है। आइएसबीटी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पीड़ित ठीक से कोई जानकारी नहीं दे पा रही है।