ऊंचापुल व कठघरिया में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, बैंक्वेट हॉल पर भी गिरी गाज।

ऊंचापुल व कठघरिया में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, बैंक्वेट हॉल पर भी गिरी गाज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ऊंचापुल चौराहा और कठघरिया चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेले की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें पूर्व में चिन्हित दुकानों पर भी बुलडोजर चला। कई दुकानदारों ने प्रशासन की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिस पर एडीएम ने मौके पर ही कार्रवाई करवाई।

स्वेच्छा से हटाया अधिकांश अतिक्रमण
एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया है, जबकि शेष लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता (विद्युत) को क्षेत्र में बिजली की लाइनों को जल्द स्थानांतरित करने के आदेश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

बैंक्वेट हॉल पर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान टीम को एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे अवैध टीन शेड निर्माण और विद्युत घर से फड़/ठेले को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने का मामला मिला। इस पर एडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कमिश्नरी में आग का मॉक ड्रिल, 20 मिनट में पहुंची फायर और एसडीआरएफ की टीम; फायर हाइड्रेंट का कम प्रेशर मिलने पर मंडलायुक्त नाराज

अधिकारी दल रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारी सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले किसी भी अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा।