उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

ऊंचापुल व कठघरिया में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, बैंक्वेट हॉल पर भी गिरी गाज।

Spread the love

ऊंचापुल व कठघरिया में चला अतिक्रमण पर बुलडोजर, बैंक्वेट हॉल पर भी गिरी गाज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी। शहर में सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ऊंचापुल चौराहा और कठघरिया चौराहा क्षेत्र में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई की। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह और उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान

जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया, जिसमें पूर्व में चिन्हित दुकानों पर भी बुलडोजर चला। कई दुकानदारों ने प्रशासन की चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया था, जिस पर एडीएम ने मौके पर ही कार्रवाई करवाई।

स्वेच्छा से हटाया अधिकांश अतिक्रमण
एडीएम विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया है, जबकि शेष लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिशासी अभियंता (विद्युत) को क्षेत्र में बिजली की लाइनों को जल्द स्थानांतरित करने के आदेश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो, तीन की मौत से मचा कोहराम

बैंक्वेट हॉल पर कार्रवाई के निर्देश
निरीक्षण के दौरान टीम को एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे अवैध टीन शेड निर्माण और विद्युत घर से फड़/ठेले को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने का मामला मिला। इस पर एडीएम ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!

अधिकारी दल रहा मौजूद
कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारी सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर मौजूद रहीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वाले किसी भी अतिक्रमण को बख्शा नहीं जाएगा।