उत्तराखंड क्राइम हल्द्वानी

*नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की कमान में कानून की पकड़ से कोई बाहर नहीं* *22 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण बरामदगी के साथ 04 अंतर्राज्यीय चोर गैंग बेनकाब*

Spread the love

*नैनीताल पुलिस का बड़ा खुलासा, SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की कमान में कानून की पकड़ से कोई बाहर नहीं*

*22 लाख के सोने-चाँदी के आभूषण बरामदगी के साथ 04 अंतर्राज्यीय चोर गैंग बेनकाब*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

हल्द्वानी/नैनीताल। मुखानी क्षेत्र स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई प्रोफेशनल पुलिसिंग के तहत अंतर्राज्यीय नकबजन गैंग का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने गैंग लीडर मकसूद सहित चार शातिर चोरों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार करते हुए करीब 22 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत, पुलिस नेटवर्क और वन्यजीव संघर्ष पर करोड़ों स्वीकृत

 

 

 

 

घटना का विवरण
पीड़ित नवनीत शर्मा, निवासी इको टाउन फेस-1, हल्द्वानी ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर राधिका ज्वैलर्स से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोना तथा 20–25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस पर थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 268/25 धारा 305(A)/331(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  661 कैंप, 5.20 लाख से अधिक लोगों की भागीदारी

 

 

 

 

पुलिस कार्रवाई
एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्ध बोलेरो (UP31AU-5867) दिखाई दी। इसके बाद उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों सहित नेपाल बॉर्डर, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखंड तक पुलिस टीमें रवाना की गईं। अथक प्रयासों के बाद 4 जनवरी 2026 की सुबह अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

बसंत खत्री (नेपाल निवासी)

यह भी पढ़ें 👉  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस फेज-2 को लेकर समीक्षा, उत्तराखंड को डी-रेगुलेशन में देश में पाँचवाँ स्थान

तनवीर अहमद (मुंबई)

इमरान शेख (झारखंड)

मकसूद शेख (झारखंड) – गैंग लीडर

 

 

 

 

पूछताछ में मकसूद शेख ने रांची और सूरत में अपने विरुद्ध चोरी के मुकदमे दर्ज होना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

बरामदगी

पीली धातु (सोना) 54 ग्राम – अनुमानित कीमत ₹6.50 लाख

सफेद धातु (चांदी) 7.245 किलोग्राम – अनुमानित कीमत ₹15.50 लाख

चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन

सम्मान
उल्लेखनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस