उत्तर प्रदेश क्राइम

दर्शन पूजन को आए एक बुजुर्ग की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हूई मौत

Spread the love

दर्शन पूजन को आए एक बुजुर्ग की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हूई मौत

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

मलेशिया से अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन पूजन को आए एक बुजुर्ग की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक बेड पर बैठा हुआ था जबकि सामने टीवी चल रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अयोध्या कोतवाली अंतर्गत हाईवे पर स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में मलेशिया से आए एक परिवार के चार सदस्य ठहरे हुए थे। रविवार की देर शाम अयोध्या पुलिस को सूचना मिली कि इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने को पुलिस अलर्ट* *प्रभावी पुलिसिंग/सुरक्षा व्यवस्था परखने IG कुमायूँ रिधिम अग्रवाल व SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में* *काले शीशे लगी संदिग्ध वाहन पर पड़ी SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 की पैनी नजर* *शराब के नशे में मदहोश, अवैध कारतूस के साथ अभियुक्त हुआ गिरफ्तार*

 

सूचना पर पुलिस पहुंची तो होटल के कमरा नंबर 3105 में मलेशिया निवासी दरमा राजा आरपी सांमुग़म उम्र 73 वर्ष की बैठे-बैठे ही मौत हो गई थी। कमरे में टीवी चल रहा था। पुलिस ने तत्काल शव को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज भेजवाया जहां मौत की पुष्टि के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट काटेज रिसोर्ट में नियमों की अनदेखी, होटल संचालकों पर पुलिस की सख्ती।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल के कमरे की जांच कर साक्ष्य संकलन किया। कमरे को सील कर दिया गया है। हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।