उत्तर प्रदेश क्राइम

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की आत्मरक्षा में फायरिंग

Spread the love

चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने की आत्मरक्षा में फायरिंग

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

 

महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में जुटकर देर रात मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव के दौरान रामनगर में हंगामा: बूथ पर विधायक और दरोगा के बीच तीखी नोकझोंक

 

 

पुलिस को आरोपी के ऐमी आलापुर से तारापुर मोड़ पर होने की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी के पैर में गोली लगी और वह गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  बस अड्डे की अव्यवस्था के खिलाफ जनता लामबंद, जल्द समाधान की मांग।

 

 

सीओ सदर ने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और बच्ची का इलाज भी चल रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से 7 बच्चों की मौत, कई घायल – शिक्षा मंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश