उत्तराखंड क्राइम रामनगर

कोसी स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: महिला मजदूर की लोडर के नीचे दबकर मौत।

Spread the love

कोसी स्टोन क्रेशर में दर्दनाक हादसा: महिला मजदूर की लोडर के नीचे दबकर मौत।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

रामनगर, ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती
रामनगर क्षेत्र के ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय कोसी स्टोन क्रेशर में कार्यरत पूनम देवी नामक महिला पर एक लोडर अचानक चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुखानी पुलिस की बड़ी सफलता, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब लोडर परिसर में कार्यरत था और अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया। महिला की मौत के बाद क्रेशर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासीय परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत की मांग

 

 

 

 

 

 

मृतका पूनम देवी के परिवार में इस दुखद घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। परिजन बेसुध हैं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुक्त दीपक रावत का डीएम कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश।

 

 

 

 

प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।