रोशनी पांडे प्रधान संपादक
दिनेशपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव आनन्दखेड़ा नं. 1, निवासी गौरांग मिस्त्री पुत्र भुवन मिस्त्री 35 वर्षीय बुधवार की सुबह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत में आम के पेड़ में लटका मिला। व्यक्ति की मौत से परिजनों व गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का एक सात साल का बच्चा है। वह पत्नी और बच्चे के साथ गांव में रहता था। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और वह मजदूरी करता था। व्यक्ति कुछ समय से बीमार चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार व्यक्ति के पत्नी व्यक्ति से आये दिन क्लेश रहता था।
मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मृतक के पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई।