मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में कार्यालयों का किया निरीक्षण, दी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की हिदायत

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा में कार्यालयों का किया निरीक्षण, दी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की हिदायत

 

रोशनी पांडे – प्रधान संपादक

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा देहरादून में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रीगणों के कक्षों तथा अन्य प्रशासनिक कार्यालयों का अवलोकन करते हुए कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य निष्पादन और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति तथा आमजन व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  अजय भट्ट की बड़ी जानकारी: अमृतपुर बाईपास से हटा स्टे, काम दोबारा शुरू

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में विधानसभा के कार्यकलापों को भी तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम तथा आधुनिक बनाने की दिशा में कार्य किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

निरीक्षण के अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।