चंपावत उत्तराखंड जरा हटके

नवागंतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने विकासखण्ड बाराकोट क्षेत्र का किया  निरीक्षण।

Spread the love

नवागंतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने विकासखण्ड बाराकोट क्षेत्र का किया  निरीक्षण।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

नवागंतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा विकासखण्ड बाराकोट क्षेत्र का निरीक्षण किया ।बाराकोट पहुंचने पर नवागंतुक जिलाधिकारी का अधिकारियों कार्मिकों तथा अन्य के द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी  पांडे ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना । इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी के सामने बाराकोट में तहसील भवन बनाने ,डिग्री कॉलेज खोलने ,स्थाई एसडीएम व तहसीलदार की नियुक्ति करने की मांग की। जिलाधिकारी ने उन्हें उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तथा शीघ्र ही बाराकोट क्षेत्र का दौरा करने की बात कही। जिलाधिकारी ने कहा चंपावत को आदर्श जिला बनाना उनकी प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल क्रॉप सर्वे से किसानों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ, हिम्मतपुर गैबुआ में जागरूकता अभियान।

 

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आपदा प्रभावित गल्ला गांव, जहॉ 8 विस्थापन वाले परिवारों द्वारा भवनों का निर्माण किया जा रहा है उनका भी निरीक्षण किया। उन्होंने विकास खण्ड कार्यालय बाराकोट, तहसील,एनएच का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कोलिढेक झील के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झील से शीघ्र ही पेड़ हटाकर पानी भरने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत विकास परिषद द्वारा विगत दिनों सम्पन्न कराये गए कार्यक्रमों गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं भारत को जानो प्रतियोगिता कराई गई थी। विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि, भारत विकास परिषद की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन में दो अध्यापकों रसायन विज्ञान प्रवक्ता राजीव कुमार शर्मा तथा अंग्रेजी प्रवक्ता चेतन स्वरूप जी को सम्मानित किया गया एवं छात्रों में चेतन गोस्वामी तथा प्रशस्ति करगेती को सम्मानित किया गया। जबकि भारत को जानो प्रतियोगिता में विद्यालय स्तर पर सीनियर वर्ग में चेतन गोस्वामी, यशस्वी फुलेरिया एवं नमन अधिकारी तथा जूनियर वर्ग में सारा कुरैशी, मौ0 फरहान एवं अंश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा, चारु चन्द्र तिवारी, गौरव शर्मा, के0 के0 फुलेरा, नेहा गुप्ता, एवं भारत विकास परिषद के अंशुल अग्रवाल, अखिल मित्तल, गौरव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी खजान चंद्र जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, तहसीलदार विजय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।