चमोली उत्तराखंड क्राइम

सड़क हादसा, मैक्स वाहन की गहरी खाई में गिरने से 2 की मौत, 5 घायल”

Spread the love

सड़क हादसा, मैक्स वाहन की गहरी खाई में गिरने से 2 की मौत, 5 घायल”

 

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

“चमोली, उत्तराखंड: जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, मैक्स वाहन गहरी खाई में गिरा। एक महिला समेत 2 की मौत, 5 लोग घायल। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। , स्थानीय पुलिस और सेना की टीमें पहुंची हैं

यह भी पढ़ें 👉  मां बाल सुंदरी मंदिर पहुंचे CM धामी, विकास और आस्था का दिया बड़ा संदेश

 

 

जानकारी के अनुसार, हादसा देर शाम साढ़े छह बजे हुआ। पगनों गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें सवार काई देवी (60) पत्नी अषाड़ सिंह, ग्राम पगनों और भोपाल लाल (65) पुत्र मालकू लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व गुरु’ बनने की राह पर भारत—अमिताभ कांत और विशेषज्ञों ने रखे बड़े विज़न

 

 

जबकि मेहरबान सिंह (45) पुत्र भोपाल सिंह, प्रदीप सिंह(35) पुत्र खेम सिंह, सरोजनी देवी (60) पत्नी ज्ञान सिंह तथा प्रदीप पंवार की पांच व आठ साल की दिव्यांशी व रुद्रांशी घायल हो गए।सूचना मिलने पर जोशीमठ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अंधेरा होने के कारण पुलिस व स्थानीय लोगों को रेस्क्यू में दिक्कतें आई। जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि वाहन जोशीमठ से पगनों गांव की ओर जा रहा था। वाहन में सभी पगनों गांव के ग्रामीण सवार थे। सभी घायलों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में