चमोली उत्तराखंड क्राइम

दुखद: हादसा टेंपो ट्रेवल खाई में गिरने से एक महिला की हुई मौत जबकि अन्य घायल।

Spread the love

चमोली, उत्तराखंड: टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में एक की मौत, अन्य लोग घायल”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

 

चमोली जिले में एक टेंपो ट्रैवलर ने गांव के कांडई मोटर मार्ग पर गिरकर एक व्यक्ति की मौत कर दी है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। वाहन नंदप्रयाग से चलकर कांडई गांव की दिशा में जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी प्राप्त करते ही मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।”

यह भी पढ़ें 👉   अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान: एक गिरफ्तार, 20 लीटर शराब और 1000 लीटर लहन नष्ट"

 

 

 

बताया गया कि वाहन कांडई गांव से नंदप्रयाग आ रहा था। थाना नन्दानगर को सूचना प्राप्त हुई कि काण्डई गांव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो वाहन संख्या UK-02-PA-0058 (टेंपो ट्रैवलर) सडक से 20-25 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें चालक सहित 12 लोग सवार थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: डीसीएम और ट्रक की टक्कर में तीन की मौत, एक घायल

 

 

वाहन में सावर चार लोगों को कोई चोट नहीं आयी है, जिन्हें घटनास्थल से ही घर भेज दिया गया है। सात लोगों को चोटे आयी है जिन्हें 108 की माध्यम जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया। जबकि एक महिला की मृत्यु हो गयी है।घायलों में कन्हैया लाल पुत्र रैदास उम्र (59) वर्ष निवासी काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली, बृजेश पुत्र कन्हैया लाल उमर (28) वर्ष पता उपरोक्त (चालक), अखिलेश कन्याल पुत्र आशाराम उम्र (51) वर्ष पता उपरोक्त, अभिषेक कन्याल पुत्र अखिलेश कन्याल उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, रोहित पुत्र राजकुमार उम्र (18) वर्ष पता उपरोक्त, मोहित पुत्र राजकुमार उम्र (16) वर्ष पता उपरोक्त, संदीप पुत्र अनुसूया लाल उम्र (30) वर्ष शामिल हैं, दुर्घटना में लक्ष्मी देवी पत्नी कन्हैया लाल उम्र (50) वर्ष काण्डई तहसील घाट जनपद चमोली की मौत हुई है।