ब्रेकिंग न्यूज़ :- बाघ ने किया तीन युवकों पर हमला।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर – धनगढ़ी के पास बाघ ने तीन युवकों पर किया हमला, सूत्रों के अनुसार जंगल किनारे शराब पी रहे थे ये युवक। वही एक युवक को जंगल की ओर खींचकर ले गया बाघ, दो युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई, दोनों युवक रामनगर इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले बताये जा रहे हैं। गर्जिया चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने बताया कि तीनों युवक मोहम्मद शमी उर्फ चेपसी, सूरज नेगी उर्फ रवि नेगी, नफीस अहमद मोहन की तरफ से स्कूटी से आ रहे थे। जंगल मे धनगढी के पास बाघ ने इन पर हमला किया, नफीस नामक युवक लापता है उसकी तलाश की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हाथी से उसकी तलाश की जा रही है वही युवक का मोबाइल मिलने की सूचना भी आ रही है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के द्वारा धनगढ़ी के आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई थी और वह क्षेत्र हाई अलर्ट पर था।

karki
inder