बागेश्वर उत्तराखंड राजनीति

नोवे राउंड में भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2261 मत से आगे निकली।

Spread the love

नोवे राउंड में भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2261 मत से आगे निकली।

 

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार पर बढ़त बनाए हुए है। उम्मीद लगाई जा रही है कि दो बजे तक परिणाम सामने होंगे। इस सीट पर भाजपा से पार्वती दास तो कांग्रेस से बसंत कुमार समेत पांच प्रत्याशी मैदान में है। माना जा रहा है कि भाजपा, कांग्रेस में ही सीधी टक्कर है। चुनाव के परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए काफी अहम है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 10 व्यक्तियों को सट्टा खेलते हुए किया गिरफ्तार।

 

 

 

55.44 प्रतिशत मतदान हुआ
बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव का परिणाम आज शुक्रवार को आएगा मतगणना सुबह आठ बजे से डिग्री कॉलेज में 14 चरणों में होगी। इसके लिए 130 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का RIMC देहरादून में कैडेट्स को संबोधन: जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए ताकत और ज्ञान का विकास करें।

इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार, यूकेडी के अर्जुन कुमार देव, सपा के भगवती प्रसाद और उपपा के भगवत कोहली की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। चार टेबल रिजर्व में लगाई हैं।

 

9- उपचुनाव अपडेट*
पार्वती दास BJP – 23420
बसंत कुमार CONG – 21159
अर्जुन देव UKD – 587
भगवती प्रसाद SP – 447
भागवत कोहली UPP – 191
NOTA – 903
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2261 मत से आगे निकली.

यह भी पढ़ें 👉  पीसीएस परीक्षा में सफल युवाओं ने जताया सीएम धामी का आभार

 

 

*8- उपचुनाव अपडेट*
पार्वती दास BJP – 20850
बसंत कुमार CONG – 18673
अर्जुन देव UKD – 520
भगवती प्रसाद SP – 394
भागवत कोहली UPP – 170
NOTA – 805
भाजपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 2177 मत से आगे निकली.

 

राउंड सातवां
बीजेपी पार्वती दास 18299
कांग्रेस बसंत कुमार 16757
यूकेडी अर्जुन देव 457
एसपी भगवत प्रसाद 354
यूपीपी भागवत कोहली 148
नोटा 713
भाजपा मतों से आगे

भाजपा प्रतिद्वंदी कांग्रेस से 1542 मत से आगे निकली।