लूटपाट के दौरान महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 लूटपाट के दौरान महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान संपादक

उझानी, बदायूं – दिल्ली से घर लौट रहे दंपती पर मंगलवार तड़के बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना उझानी के राजनगर कॉलोनी में हुई जहां चार बदमाशों ने दंपती को लूट लिया। सरताज और उनकी पत्नी निदा दिल्ली में मेहनत मजदूरी करते थे और मंगलवार सुबह करीब चार बजे बस से उतरने के बाद वे पैदल अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे राजनगर कॉलोनी के पास पहुंचे, चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  झपटमारी की घटना का SSP Nainital मंजूनाथ टीसी ने किया सफल खुलासा* *एसओजी एवं मुखानी पुलिस टीम ने किये 02 आरोपी गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद*

 

 

 

बदमाशों ने दंपती से मोबाइल और 40 हजार रुपये लूटे। जब सरताज ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी पत्नी निदा की गला रेतकर हत्या कर दी। सरताज खुद को बचाकर भागने में सफल रहा, लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रिस्पॉन्स, त्वरित कार्यवाही: चंद मिनट में मौके पर पहुंची पुलिस, फायर व एसडीआरएफ टीम, यातायात सुचारू* *एस.पी. संचार रेवाधर मठपाल ने कंट्रोल रूम से स्वयं संभाली कमान, कुमाऊँ कमिश्नर ने सराहा रिस्पॉन्स टाइम*

 

 

 

पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बदमाशों की तलाश जारी है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चप्पे चप्पे पर नैनीताल पुलिस तैनात, क्विक रिस्पांस में अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ प्रहार* *अपराध हुआ... पुलिस तुरंत सक्रिय हुई... और अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुँचे।*