*आस्था के महापर्व में सुरक्षा का भरोसा, माँ नंदा सुनंदा मेले में नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं ने जीता श्रद्धालुओं का दिल* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा, यातायात एवं सुविधा व्यवस्था की दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने की सराहना*

*

*आस्था के महापर्व में सुरक्षा का भरोसा, माँ नंदा सुनंदा मेले में नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं ने जीता श्रद्धालुओं का दिल*

*SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल मार्गदर्शन में सुरक्षा, यातायात एवं सुविधा व्यवस्था की दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने की सराहना*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

ऐतिहासिक रहा माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव-2026*

*दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने की नैनीताल पुलिस की सुरक्षा, यातायात एवं व्यवस्थाओं की जमकर सराहना*

*यातायात दबाव के बीच भी सुचारू रहा ट्रैफिक प्रबंधन*

*“सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं श्रद्धालु”*

*ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026* इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो रहा है।
महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा नैनीताल पुलिस एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की लगातार सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व वृद्धि के साथ डिजिटल नवाचार से जनसुविधाओं के विस्तार पर भी रहेगा फोकस

 

 

 

 

*SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।*

मेला क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार पैदल गश्त एवं निगरानी की जा रही है।

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर बिछड़े परिजनों को मिलाने तक—हर मोर्चे पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस*

महोत्सव में स्थापित *खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रूम* श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। मेले के दौरान मिले सामान एवं बिछड़े हुए बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य व्यक्तियों को आवश्यक अनाउंसमेंट एवं समन्वय के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल बाद भी न्याय का इंतजार, महिला कांग्रेस ने रामनगर में किया प्रदर्शन

*यातायात दबाव के बीच भी सुचारू रहा ट्रैफिक प्रबंधन*

महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण यातायात का दबाव बना रहा, लेकिन नैनीताल पुलिस द्वारा प्रभावी ट्रैफिक प्लान एवं ग्राउंड स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से यातायात को लगातार सुचारू बनाए रखा गया।
प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात का कुशल संचालन किया जा रहा है।

*“सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं श्रद्धालु”*

यह भी पढ़ें 👉  *माँ नैना देवी महोत्सव में SSP मंजुनाथ का सुरक्षा पर कड़ा पहरा* *सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, माँ नंदा देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं कुशल-मंगल की कामना की*

महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से अपने अनुभव साझा करते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि *मेला क्षेत्र में पुलिस की लगातार मौजूदगी से उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण का अनुभव हो रहा है।*

 

 

 

 

श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि *SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए व्यापक इंतजाम धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे रहे हैं।*

karki
inder