उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन किये बरामद, अपना खोया मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आये नागरिक।

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा बरामद किए गये करीब 500 मोबाइल फोन किये बरामद, अपना खोया मोबाइल पाकर काफी खुश नजर आये नागरिक।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

 

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध/ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक आंपरेशन के नेतृत्व में एस०ओ०जी० प्रभारी एवं उनकी टीम को जनपद के विभिन्न थानों से प्राप्त गुमशुदगी/ चोरी हुए मोबाइल फोनों के प्रार्थना पत्रों पर बरामदगी व आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिये गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  कोलकाता में पुलिस का सख्त कदम, बऊबाजार के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू

 

 

जिस क्रम में एस०ओ०जी टीम जनपद उधमसिंह नगर द्वारा थानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही कर उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों, गैर राज्य उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद रामपुर, पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, कासगंज, लखीमपुर खीरी आदि जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाइल फोन बरामद किये गये जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 70 लाख रुपये को बरामद कर मोबाइल धारकों के सुपुर्द कर उन्हें खुशियां दिलायी गयी, एस.ओ.जी. उधमसिंह नगर टीम द्वारा किये गये उक्त कार्य की उच्चाधिकारियों एवं आम जनता द्वारा काफी प्रशंसा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला, 3 साल के मासूम समेत दोनों की मौत

 

 

*बरामद 500 मोबाइलों की लिस्ट का मीडिया व सोशल मीडिया में किया जायेगा प्रचार प्रसार ताकि मोबाईल धारकों को वापस किए जा सकें बरामद फोन।*

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रहे छोटे हाथी को डंपर ने मारी टक्कर, चालक गंभीर; काशीपुर रोड पर भीषण हादसा

 

 

*बरामदगी -*
विभिन्न कम्पनियों के करीब 500 मोबाईल फोन कीमत लगभग 70 लाख रुपये

karki
inder