उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी, तीन युवतियाँ बरामद

Spread the love

अवैध गतिविधियों की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की छापेमारी, तीन युवतियाँ बरामद

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

 

काशीपुर। रुद्रपुर से आई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने शुक्रवार को काशीपुर के प्रिय मॉल में स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से मॉल परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देकर पुलिस की मौजूदगी में कूल स्पा सेंटर को सील कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पहली बार एशियन फुटवेयर्स का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे 600 से अधिक पार्टनर्स, 2,500 नए डिज़ाइन और 500 नए प्रोडक्ट लॉन्च

 

 

 

जानकारी के अनुसार, एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से प्रिय मॉल में स्थित स्पा सेंटर्स में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह छापेमारी की गई। टीम को मौके पर से तीन युवतियाँ मिलीं, जो दूसरे राज्यों की निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 SSP डॉ. मंजूनाथ TC का बड़ा एक्शन: महिला को धमकी देने वाला गिरफ्तार, महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि—जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्त कार्रवाई!

 

 

 

 

छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर से किसी भी थैरेपिस्ट का प्रमाण पत्र या पुलिस सत्यापन रिकॉर्ड नहीं मिला। इसके अलावा टीम को आपत्तिजनक वस्तुएँ भी बरामद हुई हैं। एएचटीयू प्रभारी बसंती आर्य ने बताया कि मॉल में अवैध गतिविधियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है, ताकि आम नागरिकों और परिवारों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा