कोसी बैराज पर फिर हादसा: बेकाबू कार नदी में समाई, युवक-युवती बाल-बाल बचे

कोसी बैराज पर फिर हादसा: बेकाबू कार नदी में समाई, युवक-युवती बाल-बाल बचे

 

 

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक 

रामनगर। कोसी बैराज के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी नदी में जा गिरी। कार में सवार युवक और युवती हादसे में बाल-बाल बच गए। राहत की बात रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने

 

 

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी और अचानक नियंत्रण बिगड़ने के बाद वाहन नदी की ओर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  *बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब…🙏* *पुलिस भी करे तो क्या करे, सड़कें तो वही हैं—धूप में दिनभर डटी नैनीताल पुलिस, जाम के झाम को डायवर्जन व शटल सेवा से संभाल रही पुलिस*

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोसी बैराज के आसपास तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कार और कैंटर के नदी में गिरने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इसके बावजूद यहां वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खोला विकास का पिटारा, सड़क निर्माण से पुलिस आवास तक ₹21 करोड़ मंजूर

 

 

 

 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बैराज क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग उठाई है।

 

karki
inder