"Tragic Accident in Rishikesh:
अलीगढ़ उत्तर प्रदेश क्राइम

ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने से एक की मौके पर हूई मौत जबकि एक घायल।

Spread the love

ट्रैक्टर-ट्रॉला पलटने से एक की मौके पर हूई मौत जबकि एक घायल।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में पनैठी-गंगीरी रोड पर स्थित शराब ठेका के पास शनिवार दोपहर ईंटों से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉला पलट गया। हादसे में चालक और ट्रैक्टर पर बैठे दो मजदूर ईंटों के ढेर में दब गए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ईंटों के ढेर में दबे मजदूरों को बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  *👉 मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि” में युवाओं को नशे से बचाने में जुटे एसएसपी मंजूनाथ टीसी* *60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,🏆 एसएसपी ने टीम का बढ़ाया मनोबल* *🗣️ नशा बेचने वालों की अब खैर नहीं — संपत्ति भी जाएगी- SSP NAINITAL*

 

 

पुलिस के अनुसार थाना बरला के गांव अलखपुर निवासी ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र (30) पुत्र करन सिंह उर्फ हीरालाल गांव के दो मजदूर महेंद्र पुत्र बाबूलाल व रवेंद्र पुत्र नरायन के साथ एक भट्ठा से ट्रैक्टर-ट्रॉला में ईंटें भरकर ओजोन सिटी अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में पनैठी के निकट शराब की दुकान के पास ट्रॉला का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रैक्टर-ट्रॉला सड़क किनारे पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिरण के मांस के साथ पकड़ा गया आरोपी, दो फरार

 

चालक के साथ ट्रैक्टर पर बैठे महेंद्र व रवेंद्र ईंटों के ढेर के नीचे दब गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों और जेसीबी की मदद से तीनों को ईंटों के नीचे से बाहर निकाला। लेकिन जब तक चालक वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार ने बताया है कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *मुख्यमंत्री!जी आपका "ड्रग्स फ्री देवभूमि" मिशन सुरक्षित हाथों में* *एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी का धमाका- करोड़ों का नशा बरामद, माफियाओं की संपत्ति होगी कुर्क* *36 लाख की स्मैक संग फिर एक और महिला तस्कर गिरफ्तार, 3 महीने में 2 करोड़ 66 लाख का नशा बरामद*