आइसा नैनीताल जिला कमेटी की बैठक हुई सम्पन, सबको शिक्षा सबको रोजगार, नहीं सहेंगे नफरत का बाजार : आइसा

आइसा नैनीताल जिला कमेटी की बैठक हुई सम्पन, सबको शिक्षा सबको रोजगार, नहीं सहेंगे नफरत का बाजार : आइसा

 

 रोशनी पांडे –  प्रधान संपादक

• सबको शिक्षा सबको रोजगार, नहीं सहेंगे नफरत का बाजार : आइसा

• आईआईटी (बीएचयू) में हुई गैंग रैप के दोषियों को गिरफ्तार करो आइसा कार्यकर्ताओं पर लगाए झूठे मुकदमे वापस लो।

• उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को जल्द शकुशल निकला जाए : आइसा

• आइसा नैनीताल जिला कमेटी की बैठक हुई सम्पन।

छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की नैनीताल जिला कमेटी की बैठक आज कार रोड बिंदुखत्ता ( लालकुआं ) में संपन हुई । बैठक में छात्र छात्राओं के मुद्दों के अलावा देश की राजनीतिक परिस्थितियों के साथ साथ अंतराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में छात्रों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर ठगी से बचाव का संदेश लेकर विद्यार्थियों के बीच पहुँची पौड़ी पुलिस, नशे और यातायात नियमों पर भी किया जागरूक

 

नैनीताल जिले में दिसंबर से शुरू होगा सदस्यता अभियान।

 

नैनीताल की जिला उपाध्यक्ष संजना यादव ने कहा की 1 नवंबर को बीएचयू में हुई घटना काफी शर्मनाक थी और उससे भी शर्मनाक था की पुलिस पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय न्याय के लिए लड़ने वालों पर ही झूठे मुकदमे लगा कर हिरसत में ले रही है और बलात्कारी खुलेआम खूम रहे हैं। यूपी सरकार महिलाओं की सुरक्षा पर पूरी तरह फेल हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वागत में बिछे फूल, अब जनता के सवालों का जवाब कब देंगे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य?

 

नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा की पूरे देश में बी जे पी सरकार, देश की जनता से खिलवाड़ करने के अलावा कुछ नही कर रही है उत्तरकाशी में सुरंग में 41 मजदूर आज कितनी दोनो से जिंदगी और मौत के बीच फंसे हुए हैं लेकिन भाजपा की धामी सरकार का उनके प्रति बिल्कुल असंवेदनशील व्यवहार दिखाई दे रहा है सरकार को मशीनरी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकलने में पूरी तरह से फेल हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  1 दिसंबर से शुरू होगी जनगणना, 15 से 30 नवंबर तक स्व-गणना का अवसर

 

रामनगर अध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा, पूरे नैनीताल जिले में सघन सदस्य्ता अभियान चलाया जायेगा। आइसा से छात्र छात्राओं को जोड़ते हुए कॉलेजो में छात्र छात्राओं के मुद्दों पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा, आइसा कॉलेजो में लगातार छात्र हितो के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी रहेगा।

 

 

बैठक में ऊधम सिंह नगर से भाकपा माले के जिला सचिव ललित मटियाली नैनीताल जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष संजना यादव, सुमित कुमार , सचिव विकास सक्सेना, रोहित बिष्ट, चंदन, सुहानी, सविता, शबनम, हेमा आदि लोग मौजूद रहे।

karki
inder