आगरा क्राइम

स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार पुलिस ने संचालक और एक युवती को पकड़ा।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद मार्ग पर मार्केट के बेसमेंट में बिना बोर्ड के स्पा सेंटर चल रहा था। यहां किसी को अंदाजा भी नहीं था कि अंदर क्या हो रहा है। ताजगंज पुलिस को इस सेंटर के बारे में जानकारी मिली। पता चला कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा है। सूचना पर पुलिस ने यहां छापा मारा। पुलिस को यहां तलाशी के दौरान ग्राहक नहीं मिले, लेकिन आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस ने संचालक और एक युवती को पकड़ा है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि स्पा की आड़ में देह व्यापार करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्मैक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 

 

सूचना मिली थी कि फतेहाबाद मार्ग पर स्पा में देह व्यापार चल रहा है। इस पर छापा मारा गया। बेसमेंट में सेंटर बना हुआ था। इसमें एक संचालक और युवती मिली। पुलिस ने तलाशी ली।