दर्दनाक हादसा: तीन बच्चों संग मां ने नहर में कूदकर दी जान”

दर्दनाक हादसा: तीन बच्चों संग मां ने नहर में कूदकर दी जान”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

बांदा ज़िले में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पति से कहासुनी के बाद नरैनी के रिसौरा गांव निवासी एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों को चादर से बांधकर केन नहर में छलांग लगा दी। डूबने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की अपराध समीक्षा गोष्ठी: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हुड़दंगियों और तस्करों पर होगी सख्त कार्रवाई!

 

 

 

दोपहर करीब 1 बजे नहर का पानी बंद होने पर घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर मां और बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले गए। यह मंजर देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और सभी के मुंह से यही निकला—”हाय राम, यह क्या हो गया?”

यह भी पढ़ें 👉  *रामलीला के मंच से गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, हर घर तक पहुंचेगा जागरूकता का संदेश* *नैनीताल में SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की मजबूत पहल पर रामलीला, सेल्फी पॉइंट और लोकल टीवी चैनलों से जन-जन तक साइबर जागरूकता*

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने छोटे बेटे प्रिंस को अपनी कमर से लाल रंग की बेडशीट से बांध रखा था, जबकि बड़े बेटे हिमांशु और बेटी अंशी के हाथ अपने हाथ से बांध रखे थे। यह नज़ारा मां की ममता और उसकी दर्दनाक मजबूरी दोनों को बयां कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

karki
inder