शादीशुदा शख्स ने गर्लफ्रेंड से की शादी, पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो कर दी उसकी हत्या। 

शादीशुदा शख्स ने गर्लफ्रेंड से की शादी, पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो कर दी उसकी हत्या।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पति द्वारा पत्नी की हत्या किये जाने से सनसनी फैल गई, पति ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कोर्ट मैरिज की, जब इसका विरोध पत्नी ने किया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है वहीं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया है। 8 महीने पहले ही मृतका की शादी आरोपी पति से हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  *समाज में न्यूसेन्स पैदा करने वालों पर कसा शिकंजा—SSP मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती* *आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार*

यह वारदात अलीगढ़ जिले की अतरौली कोतवाली के गांव मौसमपुर की है। जानकारी के मुताबिक, जिले के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव गालिमपुर निवासी भगवना देवी की शादी गांव मौसमपुर निवासी अजीत से मार्च के महीने में हुई थी। मृतका के चाचा पूरन सिंह ने बताया कि शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया गया था। उनका आरोप है कि शादी से पहले ही अजीत का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसी बीच उन लोगों ने कोर्ट में शादी कर ली. इसकी जानकारी मृतका भगवान देवी ने अपने परिजनों को दी थी. इस बात को लेकर घर में पारिवारिक कलह होने लगी थी. जानकारी मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग उसकी ससुराल पहुंचे. उन्होंने पत्नी के होते हुए किसी दूसरी प्रेमिका लड़की के साथ प्रेम संबंध रचते हुए कोर्ट मैरिज किए जाने को लेकर विरोध किया था। मृतका के चाचा पूरन सिंह ने बताया कि कई बार गांव के अंदर पंचायत भी जुड़ी ओर अजीत को समझाया भी गया थाबावजूद इ, सके अजीत अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  *डकैत जहां भी छिपेंगे, पुलिस वहां पहुंचेगी* *SSP मंजूनाथ की कुशल रणनीति से आज 02 और डकैत गिरफ्तार 02 तमंचे व ₹1.40 लाख बरामद* *अब तक डकैती कांड के मास्टरमाइंड सहित 08 गिरफ्तार, भेजे जेल घटना में प्रयुक्त लग्जरी कर वरना भी कब्जे में*

पूरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अजीत के द्वारा मायके पक्ष के लोगों को फोन कर सूचना दी गई की उनकी बेटी कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके रो रही है। जानकारी मिलने के बाद जब मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे तो उनकी बेटी की लाश कमरे के अंदर पड़ी हुई थी। उनका कहना है कि उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मौजूद थे। आरोप है कि अजीत ने प्रेमिका से कोर्ट मैरिज के विरोध करने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी।

karki
inder