कार्बेट में 25-26 अप्रैल को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वनकर्मियों व स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

Spread the love

कार्बेट में 25-26 अप्रैल को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, वनकर्मियों व स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

 

 

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, The Doon School Old Boys Society (DSOBS) तथा KVR Hospital Kashipur के संयुक्त तत्वावधान में वन विभाग से जुड़े कर्मियों एवं स्थानीय समुदाय के लिए एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 25 एवं 26 अप्रैल 2028 को प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक सांवल्दे वन परिसर, रामनगर में आयोजित होगा।
इस शिविर में वन विभाग के कर्मचारी, दैनिक श्रमिक, फायर वाचर, नेचर गाइड, पंजीकृत जिप्सी चालक तथा स्थानीय बुक्सा जनजाति एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच (ब्लड प्रेशर, नाड़ी दर, तापमान, शुगर), नाक-कान-गला (ईएनटी) जांच, आंखों की जांच, महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं दवाइयां तथा आपातकालीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय को विश्वस्तरीय संस्थान बनाने पर जोर, CM धामी ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश

 

 

 

इस संबंध में 22 अप्रैल 2026 को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के समागार कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि शिविर का मुख्य उद्देश्य वन विभाग से जुड़े लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही बताया गया कि DSOBS एवं KVR अस्पताल, काशीपुर के सहयोग से कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पंजीकृत सभी जिप्सी वाहनों में उच्च गुणवत्ता की फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  90 साल का हुआ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, स्थापना दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

 

 

 

प्रेस वार्ता में डॉ. साकेत बडोला, राहुल मिश्रा, डॉ. कुशाल अग्रवाल सहित DSOBS के प्रतिनिधि और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में KVR अस्पताल प्रबंधन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें 👉  एसईओसी से लगातार जनपदों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश