पंजाब क्राइम बरनाल

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ईटो से भरी ट्राली से  जा टकराई हादसे में चार लोगों की हुई मौत।

Spread the love

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ईटो से भरी ट्राली से  जा टकराई हादसे में चार लोगों की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

बरनाला में एक भीषण सड़क हादसे में 11 साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा बरनाला-लुधियाना राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। हरियाणा के हिसार के रहने वाले लोग कार में सवार होकर नकोदर डेरे में माथा टेकने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

 

 

थाना ठुलीवाल के एसएचओ बलदेव सिंह मान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गांव भद्दलवढ़ से गुजर रही कार ईंटों से भरी ट्राली के साथ टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन मर्यादा' का सख्त असर, लक्ष्मणझूला पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले 8 लोगों पर की कार्रवाई

 

 

इस हादसे में कार में सवार चारों व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों में विकास, अमृतपाल, चरणजीत सिंह और 11 वर्षीय बच्चा शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  मां की ममता का खौफनाक अंत! बेटे ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, घर में बिछ गई लाश"

 

 

हादसा इतना भयानक था कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बरनाला भेज दिया गया है। परिजनों के बयान पर अगली कार्रवाई की जाएगी