जसपुर उत्तराखंड उधम सिंह नगर क्राइम

94 पेटियां अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

94 पेटियां अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

जसपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर चंडीगढ़ अंग्रेजी शराब आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर पुलिस ने तत्वरित कार्यवाही करते हुए सूत मिल तिराहा जसपूर से एक पिकअप गाड़ी से चंडीगढ़ मार्का की 94 पेटियां रॉयल स्टैग के साथ आरोपी सतवीर को गिरफ्तार किया है वंही अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि सूतमिल चौकी प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी।

यह भी पढ़ें 👉  महिला उद्यमिता मंच पर उत्तराखंड की पहचान बनी ऐपण

 

 

एक संदिग्ध वाहन चौकी की तरफ से उत्तरप्रदेश की ओर जा रहा है जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पकड़ने के बाद भागने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जबाब नही दे पाया जिसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से चंडीगढ़ मार्का की 94 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन-रात दौड़ते डंपर बने खतरा, एनएच-309 पर फिर टली बड़ी अनहोनी

 

 

जिसकी कीमत साढ़े आठ लाख रुपए है ओर आरोपी से पूछताछ में बताया गया कि धामपुर से मुरादाबाद सप्लाई देने जा रहा था जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज न्यायालय पेश किया जा रहा है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तालाश जारी है।