गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

गोरखपुर जिले में कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी को शादी का झांसा देकर अपहरण कर दुष्कर्म करने व घायल कर छोड़कर भाग जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  60 लाख की 203 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर दबोची,  SSP ने टीम को किया सम्मानित “नशे के सौदागरों का अब होगा पूरा सफाया

 

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जनपद के पनियरा थाने क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां ने सोमवार की रात पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का ही युवक अमन उसकी 16 वर्षीय पुत्री से एक साल से मोबाइल फोन पर बातचीत करता था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में ‘ड्रामा’, पुलिस ने कर दिया ‘क्लाइमेक्स’ – 112 की फर्जी कॉल पड़ी भारी!”

 

उस दौरान उसने शादी का झांसा देकर बेटी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। जब इस बात की जानकारी लगी तो बेटी को अपने मायके कैंपियरगंज भेजवा दिया। वह 15 दिन वहां रही, लेकिन अमन वहां भी जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैक्टर सड़क पर चलाने के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं- पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी, एसएसपी के 'चक्रव्यूह' में फंसा जानलेवा हमलावर अवैध तमंचे के साथ वारदात के चंद घंटों बाद कालाढूंगी पुलिस की गिरफ्त में

 

एक दिन बेटी को लेकर फरार हो गया था। मेरे भाई ने उनका पीछा कर पकड़ना चाहा तो गांव से कुछ दूरी पर बेटी घायलावस्था में मिली।