क्राइम लुधियाना

बारिश की वजह से एक कार नहर में जा गिरी कार में सवार दोनों पति-पत्नी की हुई मौत।

Spread the love

बारिश की वजह से एक कार नहर में जा गिरी कार में सवार दोनों पति-पत्नी की हुई मौत।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पंजाब के लुधियाना में गुरुवार को दोराहा के पास बने गुर्थली पुल के पास बारिश की वजह से एक कार नहर में जा गिरी। कार में पति-पत्नी सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान गुरमेल सिंह (75) व पत्नी मलकीत कौर (70) निवासी मोगा के तौर पर हुई है।एसएचओ ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दंपती के शव बाहर निकाले गए। पता चला है कि दोनों दोराहा के किसी निजी अस्पताल में दवाई लेने आए थे। बारिश होने के कारण रास्ता भटक गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  शराबियों पर पौड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन! 10 हुड़दंगी गिरफ्तार, जनसुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी

 

 

 

मौजूद लोगों ने बताया कि जब गाड़ी को पीछे की तरफ कर रहे थे तो वह पत्थर से टकराकर नहर में जा गिरी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।उधर, कपूरथला जिले के फगवाड़ा सदर थाने के अंतर्गत गांव खलवाड़ा के नजदीक बाईपास रोड पर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप में घायल है। घायल को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया था जहां से उसे जालंधर रेफर कर दिया गया। एएसआई गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि फगवाड़ा बाईपास रोड पर गांव खलवाड़ा के मोड़ पर एक कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल पर जीजा और साला सवार था।

यह भी पढ़ें 👉  इश्क का खूनी खेल! पत्नी ने प्रेमी संग रची मौत की साजिश, पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

 

 

 

दोनों फगवाड़ा से खरीदारी कर अपने गांव लखपुर जा रहे थे। इस दुर्घटना में साले कुलदीप कुमार निवासी फिल्लौर की मौत हो गई जबकि लखपुर निवासी जीजा पवन कुमार गंभीर रूप से घायल है। कुलदीप अपनी बहन व जीजा से मिलने लखपुर गांव आया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।