*. नैनीताल में 14 स्थानों पर एक साथ आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल, SDRF-NDRF ने संभाला मोर्चा
रोशन पांडे प्रधान संपादक
जनपद नैनीताल में 14 स्थानों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल शुरू*
मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप, भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड, शॉर्ट सर्किट से आग लगने, सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव, रासायनिक पदार्थों के रिसाव तथा भगदड़ जैसी संभावित आपदा परिस्थितियों का कृत्रिम घटनाक्रम (Scenario) तैयार कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया जा रहा।
इन 14 स्थानों पर चल रही मॉक ड्रिल
1. बी.डी. पाण्डे जिला चिकित्सालय, नैनीताल – भूकंप के झटकों एवं कंपन से उत्पन्न स्थिति।
2. रामदत्त जोशी जिला चिकित्सालय, रामनगर – शॉर्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति।
3. वॉक-वे मॉल, हल्द्वानी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी एवं अग्निकांड से उत्पन्न स्थिति।
4. जमरानी बांध स्थल – सुरंगों में चट्टान टूटने एवं जलभराव से उत्पन्न स्थिति।
5. पेपर मिल, लालकुआं – रासायनिक पदार्थों के रिसाव से उत्पन्न स्थिति।
6. श्री कैंचीधाम मंदिर परिसर – भगदड़ (Stampede) से उत्पन्न स्थिति।
7. राजकीय इंटर कॉलेज, कालाढूंगी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
8. राजकीय इंटर कॉलेज, कसियालेख – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
9. राजकीय इंटर कॉलेज, गरगड़ी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
10. राजकीय इंटर कॉलेज, खैरना – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
11. राजकीय इंटर कॉलेज, नथुवाखान– भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
12. राजकीय इंटर कॉलेज, भवाली – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
13. पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, रामनगर – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
14. एच एन इंटर कॉलेज, हल्द्वानी – भूकंप के पश्चात अफरा-तफरी की स्थिति।
संबंधित उपजिलाधिकारियों एवं तहसील स्तरीय आईआरएस टीमों के नेतृत्व में निर्धारित स्थलों पर राहत एवं बचाव अभियान संचालित किए जा रहे
मॉक ड्रिल में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, राजस्व, लोक निर्माण विभाग, विद्युत,i परिवहन, नगर निकायों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक प्रतिभाग कर रहे। अभ्यास के दौरान खोज एवं बचाव कार्यों, घायलों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार, अस्पताल पहुंचाने, संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों के बीच त्वरित समन्वय एवं प्रभावी प्रतिक्रिया का परीक्षण किया जा रहा है।
मॉक ड्रिल के दौरान संचालित राहत एवं बचाव कार्यों का ऑनलाइन मोबाइल लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है ताकि अभ्यास की प्रभावशीलता का आकलन कर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि मॉकड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार से पैनिक न हों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें और यदि कोई अफवाह फैलती है तो अफवाहों को फैलने से रोकें।








