वर्दी का रुतबा नहीं, दिलों में बनाई जगह ही असली पहचान है…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की विदाई पर पुलिस परिवार ने उनके नेतृत्व, विश्वास और मानवीय संवेदनाओं को किया याद “जाते-जाते भी हर कर्मचारी का रखा मान, खुद कार्यालय पहुंचकर की हौसला अफजाई…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की आत्मीय विदाई ने पुलिसकर्मियों को किया भावुक

 

“वर्दी का रुतबा नहीं, दिलों में बनाई जगह ही असली पहचान है…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की विदाई पर पुलिस परिवार ने उनके नेतृत्व, विश्वास और मानवीय संवेदनाओं को किया याद

“जाते-जाते भी हर कर्मचारी का रखा मान, खुद कार्यालय पहुंचकर की हौसला अफजाई…” SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की आत्मीय विदाई ने पुलिसकर्मियों को किया भावुक

 

रोशन पांडे प्रधान सम्पादक 

 

*स्थानांतरण पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र को दी गई भावभीनी विदाई*

*पुलिस परिवार की एकजुटता और भरोसे के साथ सफल रहा कार्यकाल: दोनों अधिकारियों की विदाई पर गूंजी सराहना*

*

हल्द्वानी में आयोजित विदाई समारोह के दौरान *31वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. तथा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर स्थानांतरित एसपी डॉ. जगदीश चंद्र* को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल, कार्यशैली और योगदान का स्मरण करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  नशे के सौदागरों पर नैनीताल पुलिस का बड़ा शिकंजा, तड़के से कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ दबिश

 

 

 

 

 

विदाई समारोह के दौरान *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* की फर्म डिसीजन मेकिंग, प्रभावी पुलिस प्रबंधन और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की गई। वहीं, *पुलिस अधीक्षक बागेश्वर* होने जा रहे *डॉ. जगदीश चंद्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल* के सरल स्वभाव, प्रभावी पुलिसिंग और कुशल यातायात प्रबंधन की भी मुक्तकंठ से प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस परिवार की एकजुटता और कठिन परिस्थितियों में टीम भावना के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि एक एसएसपी के लिए सबसे कठिन क्षण कानून-व्यवस्था या किसी गंभीर अपराध की चुनौती नहीं, बल्कि अपने फोर्स के किसी सदस्य को खोने का संकट होता है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान गंभीर सड़क हादसे में घायल हुए कांस्टेबल पुष्कर रौतेला के उपचार और तीन दिनों तक आईसीयू में चले संघर्ष का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस लाइन व हल्द्वानी क्षेत्र के थाना-चौकी प्रभारियों सहित सभी कर्मियों ने जिस तत्परता, रक्तदान और समर्पण के साथ रात-दिन जुटकर सहयोग किया, उसी सामूहिक प्रयास और मजबूत जीवन ऊर्जा के बल पर आज वह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। जनपद नैनीताल में एसएसपी के रूप में दी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने में हम सभी ने मिलकर काम किया है, जिसके परिणामस्वरूप हर असाइनमेंट को पूरा किया गया। जीवन में बहते पानी की तरह अलग–अलग दायित्वों में कार्य करना की सफलता प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वहीं, अपने संबोधन में *एसपी डॉ जगदीश चंद्र* ने अपने लंबे सेवा अनुभव, विभिन्न अधिकारियों व अधीनस्थ कर्मियों से मिली सीख तथा एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कार्यशैली की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि काम पुलिस कर लेती है, लेकिन सौहार्दपूर्ण ढंग से समझाकर और सही ब्रीफिंग के साथ किया गया कार्य बेहतर परिणाम देता है, जिसमें अंततः आपसी संबंध सबसे अधिक काम आते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर पौड़ी पुलिस ने ली लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की शपथ, उद्देशिका का किया सामूहिक पाठ

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि बड़े आयोजनों, कानून-व्यवस्था और संवेदनशील ड्यूटियों के दौरान एसएसपी नैनीताल ने कभी अनावश्यक दबाव नहीं बनाया, बल्कि स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर अधीनस्थों को कार्य करने की स्वतंत्रता व विश्वास दिया, जिससे टीम का मनोबल और प्रदर्शन दोनों बेहतर रहे।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।