संविधान दिवस पर मंडलायुक्त और डीएम ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

संविधान दिवस पर मंडलायुक्त और डीएम ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

 

 

 

 

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में गुरुवार 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

हल्द्वानी स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त दीपक रावत ने तथा जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। वहीं मुख्य कोषागार में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी और मंडलायुक्त कार्यालय नैनीताल में अपर मंडलायुक्त त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने शपथ दिलाई। इसके अलावा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यालय अध्यक्षों और जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से भी संविधान दिवस पर शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ के बढ़ते आतंक से दहला रामनगर! कल टेढ़ा गांव में महिला पर हमला, आज फाँटो में 15 वर्षीय दिलशाद की दर्दनाक मौत

इस अवसर पर मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर का दिन देश के नागरिकों के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी दिन वर्ष 1949 में संविधान सभा ने भारतीय संविधान को विधिवत रूप से अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घर की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई बुजुर्ग की आखिरी उम्मीद, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छीन ली जिंदगी; दिव्यांग बेटा हुआ बेसहारा

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करने के साथ ही उसके मौलिक कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराता है। संविधान हमारे अधिकारों की रक्षा करने के साथ ही देश के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के 6 निरीक्षकों को भावभीनी विदाई, एसएसपी मंजूनाथ टी.सी. ने स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

 

 

 

 

उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।