कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खुद भरा स्व-गणना फॉर्म, आम जनता से भी की जनगणना में भागीदारी की अपील

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने खुद भरा स्व-गणना फॉर्म, आम जनता से भी की जनगणना में भागीदारी की अपील

 

 

 

 

16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना अभियान, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार का विवरण

हल्द्वानी। जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय से ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान की शुरुआत में अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने आम जनता से भी स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में उद्योगों का नया दौर! 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, अब पांच लाख ग्रामीण परिवारों पर नजर

 

 

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के भविष्य और विकास की आधारशिला है। जनगणना में दर्ज सही जानकारी के आधार पर ही सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी बेहतर योजनाएं तैयार कर पाती है।

उन्होंने बताया कि अब लोगों को जनगणना के लिए प्रगणक (Enumerator) के घर आने का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। भारत सरकार की सेल्फ एन्यूमरेशन सुविधा के माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के जरिए अपने और अपने परिवार के सदस्यों का विवरण स्वयं दर्ज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*

आयुक्त ने बताया कि स्व-गणना से समय की बचत होगी और लोग अपनी सुविधानुसार किसी भी समय जानकारी भर सकेंगे। स्वयं विवरण दर्ज करने से त्रुटियों की संभावना भी कम होगी तथा उपलब्ध कराई गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करें। पोर्टल पर दिए गए सभी 40 प्रश्नों के जवाब भरकर फॉर्म सबमिट करें और प्राप्त स्व-गणना आईडी को सुरक्षित रखें। जब प्रगणक घर पहुंचे तो उन्हें केवल यह आईडी दिखानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की सड़कें बनीं पार्किंग! रानीखेत रोड पर जाम में फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल!

 

 

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि प्रत्येक जागरूक नागरिक को इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। आज ही स्व-गणना करें और राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

रोशनी दर्पण न्यूज़ | हल्द्वानी