हल्द्वानी में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा प्रहार! 64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

 

 

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में एसओजी और कोतवाली हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास चेकिंग के दौरान एक तस्कर को 216 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30 वर्ष) पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 392/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों के लिए रेड कारपेट, ग्रामीणों के लिए रास्ता बंद! दुर्गा देवी-मैदा बन मार्ग पर भड़का जनआक्रोश, 15 नवंबर से आंदोलन का अल्टीमेटम!

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का काम करता है। अधिक पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर लाया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस के एक मामले में पहले जेल जा चुका है। उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों से लेकर यात्री वाहनों तक सघन चेकिंग अभियान

 

 

यह कार्रवाई एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। एसएसपी नैनीताल ने सफल कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को 2,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।