युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

 हल्द्वानी के दो युवकों के पास मिले 215 नशीले इंजेक्शन, कुमाऊं SOTF और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोचा!

बहेड़ी से खरीदकर हल्द्वानी में करते थे नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई, नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी

हल्द्वानी/उधम सिंह नगर। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुमाऊं एसओटीएफ और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 215 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन को भावना मेहरा ने बताया अपूरणीय क्षति।*

 

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर की देर रात थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली चौराहे के पास चेकिंग के दौरान बहेड़ी की ओर से आ रही एक स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई। स्कूटी सवार दोनों युवकों की पहचान रिहान (19) पुत्र अब्बास अली और आमिर (29) पुत्र मोहम्मद अजीज अंसारी, निवासी वार्ड नंबर-24 बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 115 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 100 एविल इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे।

 

 

 

 

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – मंत्री राम सिंह कैड़ा*

कुमाऊं पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।

नशे के खिलाफ कुमाऊं पुलिस का संदेश साफ है—नशा तस्करी पर जीरो टॉलरेंस।