उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों ने बढ़ाया प्रदेश का गौरव, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तो हरबंस सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित

*उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा श्री हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल से किया गया अलंकृत।*

 

 

 

उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों द्वारा *कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यकुशलता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दो अधिकारियों* को सम्मानित किया गया।

*1. डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS) को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।*

मा. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह एवं मा. मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन, देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस के राष्ट्रपति पुलिस निशान अलंकरण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा. केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा सराहनीय सेवा के लिए डॉ. जगदीश चन्द्र (IPS), पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, नैनीताल को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश*

 

 

 

 

*2. श्री हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को गोल्ड मेडल से किया गया सम्मानित।*

पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र, नैनीताल श्रीमती निवेदिता कुकरेती द्वारा श्री हरबन्स सिंह, एसपी हल्द्वानी को उत्कृष्ट कार्यों एवं प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चित्रकूट दीप महोत्सव में जगमगाए 11 हजार दीप, मदन जोशी के आयोजन में आज लोकगायक इंदर आर्य देंगे प्रस्तुति

उल्लेखनीय है कि रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में सिख समुदाय के कुछ लोगों द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए गुरुद्वारे में प्रवेश कर लिया गया था। इस दौरान श्री हरबन्स सिंह द्वारा धैर्य, सूझबूझ एवं कुशल संवाद के माध्यम से सभी को शांतिपूर्ण ढंग से समझाकर गुरुद्वारे से बाहर निकाला गया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में साहसिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर प्रहार से बनाई विशिष्ट पहचान; IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने WCCB दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) का संभाला पदभार* *अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा किया संदेश, किया उत्तराखंड की देवभूमि का धन्यवाद, वन्यजीव तस्करी रोकने एवं संरक्षण के लिए आमजन से की विशेष अपील*

 

 

 

 

 

 

इसके अतिरिक्त, निहंगों द्वारा उग्र होकर जत्थे के साथ विरोध स्वरूप पांवटा साहिब जाने के प्रयास को भी रास्ते में ही प्रभावी संवाद एवं सूझबूझ से शांतिपूर्ण तरीके से रोककर वापस भेजा गया। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकते हुए प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सराहनीय योगदान दिया गया।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल।*