चित्रकूट दीप महोत्सव में जगमगाए 11 हजार दीप, मदन जोशी के आयोजन में आज लोकगायक इंदर आर्य देंगे प्रस्तुति

चित्रकूट दीप महोत्सव में जगमगाए 11 हजार दीप, मदन जोशी के आयोजन में आज लोकगायक इंदर आर्य देंगे प्रस्तुति

 

 

 

रामनगर। रामनगर के चित्रकूट (चोरपानी) में मदन जोशी की ओर से आयोजित भव्य दीप महोत्सव में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महोत्सव के दौरान 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर क्षेत्र को रोशनी से जगमगाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल, भगत सिंह कोश्यारी ने सुनी रिजॉर्ट कारोबारियों की समस्याएं; शासन स्तर पर समाधान का दिया भरोसा

 

 

 

 

 

जनता की भारी सहभागिता पर आयोजक मदन जोशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

दीप महोत्सव के दूसरे दिन आज शाम 8 बजे सुप्रसिद्ध लोकगायक इंदर आर्य अपनी शानदार लोकगीतों की प्रस्तुति देंगे। उनकी प्रस्तुति को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

यह भी पढ़ें 👉  क्या रामनगर भी बनेगा दिल्ली जैसा प्रदूषित शहर? होटल निर्माण के नाम पर आम के बगीचे पर संकट, आखिर हरियाली बचाएगा कौन?

वहीं, इंदर आर्य की प्रस्तुति से पूर्व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजक मदन जोशी ने सभी क्षेत्रवासियों को छोटी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की सप्तम बोर्ड बैठक, विकास कार्यों पर लिए गए अहम फैसले

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर