रामनगर में सुबह 5 बजे से खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच; दूध, पनीर और दही के 5 नमूने लिए

#रामनगर में सुबह 5 बजे से खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच; दूध, पनीर और दही के 5 नमूने लिए

 

रोशनी दर्पण न्यूज़ | रामनगर

 

आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर में सघन जांच अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी के निर्देशों तथा उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान के दिशा-निर्देशन में गुरुवार सुबह 5 बजे से हल्दुआ फॉरेस्ट चेकपोस्ट पर खाद्य पदार्थ लेकर जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के IPS प्रहलाद मीणा को दिल्ली में मिली बड़ी जिम्मेदारी, WCCB में बने संयुक्त निदेशक

अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों का निरीक्षण किया गया। इनमें दूध, पनीर, खोया, दही एवं किराना सामग्री लेकर आने वाले वाहन शामिल रहे। जांच के दौरान संदेह के आधार पर तीन वाहनों से दूध, पनीर और दही के कुल पांच खाद्य नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

निरीक्षण के दौरान एक वाहन में 60 किलोग्राम पनीर एवं क्रीम पाया गया। मौके पर प्राथमिक परीक्षण में सामग्री सही पाई गई, हालांकि विस्तृत जांच के लिए पनीर का नमूना लिया गया। वहीं, अन्य दो वाहनों से दूध, दही एवं पनीर के नमूने संग्रहित किए गए। विभागीय टीम ने दुग्ध कारोबारियों को खाद्य पदार्थों का उचित भंडारण करने तथा गुणवत्तायुक्त पनीर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों की ही बिक्री करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल, भगत सिंह कोश्यारी ने सुनी रिजॉर्ट कारोबारियों की समस्याएं; शासन स्तर पर समाधान का दिया भरोसा

 

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारी सीजन में आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग लगातार निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान चला रहा है। खाद्य व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  *उत्तराखंड में साहसिक पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और भ्रष्टाचार पर प्रहार से बनाई विशिष्ट पहचान; IPS प्रहलाद नारायण मीणा ने WCCB दिल्ली में उप निदेशक (इंटेलिजेंस एंड कोऑर्डिनेशन) का संभाला पदभार* *अपने फेसबुक हैंडल के माध्यम से साझा किया संदेश, किया उत्तराखंड की देवभूमि का धन्यवाद, वन्यजीव तस्करी रोकने एवं संरक्षण के लिए आमजन से की विशेष अपील*

 

उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं करने, पैक्ड खाद्य सामग्री पर निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि एवं बैच नंबर स्पष्ट अंकित रखने की अपील की। इसके अलावा दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करने, ग्राहकों को बिल या कैश मेमो देने तथा एफएसएसएआई लाइसेंस अथवा पंजीकरण प्रमाण पत्र प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। खराब एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रखने को भी कहा गया।

 

जांच अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।