कॉर्बेट पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल, भगत सिंह कोश्यारी ने सुनी रिजॉर्ट कारोबारियों की समस्याएं; शासन स्तर पर समाधान का दिया भरोसा

 

 

कॉर्बेट पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल, भगत सिंह कोश्यारी ने सुनी रिजॉर्ट कारोबारियों की समस्याएं; शासन स्तर पर समाधान का दिया भरोसा

 

रामनगर। जिम कॉर्बेट पर्यटन क्षेत्र के विकास और पर्यटन कारोबार से जुड़ी समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिम कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन की ओर से गेबुवा स्थित कॉर्बेट ग्रीन रिट्रीट रिजॉर्ट में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र और गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

 

समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव साह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र लार्ड ने मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी का शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहीं विशिष्ट अतिथि आहना रिजॉर्ट कॉर्बेट के स्वामी कमल त्रिपाठी और रामनगर की ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी का भी सम्मान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

इस अवसर पर क्षेत्र के जागरूक मीडिया प्रतिनिधियों का भी एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा शॉल और पुष्पमालाएं भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

पर्यटन कारोबारियों ने उठाईं बुनियादी सुविधाओं की समस्याएं

 

एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव साह ने कॉर्बेट पर्यटन क्षेत्र में संचालित रिजॉर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सड़क, परिवहन, बिजली और यातायात जैसी समस्याओं को भगत सिंह कोश्यारी के समक्ष रखते हुए इनके समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने की मांग की।

 

उन्होंने कहा कि रामनगर की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और हजारों लोगों की आजीविका पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी हुई है। ऐसे में पर्यटन क्षेत्र को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, डबल हेलमेट से लेकर स्कूल वाहनों तक सख्त निगरानी

 

कोश्यारी बोले- पर्यटकों को ऐसा अनुभव दें कि दोबारा आने का बने मन

 

भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन और तीर्थाटन के क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के कारण रामनगर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान रखता है। पिछले 25 से 30 वर्षों से देशभर के पर्यटक यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

 

उन्होंने बताया कि रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में 350 से अधिक रिजॉर्ट संचालित हो रहे हैं। वहीं होमस्टे योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने रिजॉर्ट संचालकों से कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं और यादगार अनुभव दें, ताकि वे यहां से लौटने के बाद भी दोबारा रामनगर आने की इच्छा रखें।

यह भी पढ़ें 👉  दूरस्थ गांवों में पहुंचे SSP मंजूनाथ टी.सी., बुजुर्गों से किया आत्मीय जनमिलन, सुनी समस्याएं और सुझाव ग्रामीणों को दिया सुरक्षा का भरोसा पाटकोट-रामपुर में जनसंवाद से लेकर, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों एवं ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी की चर्चा

 

शासन स्तर पर समस्याओं के समाधान का आश्वासन

 

कोश्यारी ने एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि पर्यटन कारोबारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं से उत्तराखंड शासन को अवगत कराया जाएगा और इनके समाधान के लिए अपने स्तर से प्रयास किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में संजय डार्बी, गणेश रावत, उपाध्यक्ष सुंदर बिष्ट, महासचिव किरन सागर, उपसचिव अनिल बोथियाल, एनडी पालीवाल, मनोज कोठारी, रवि बधानी, संजीव जोशी, मनीषा चंद, पुष्कर गोस्वामी, लक्ष्मण रावत, मदन बिष्ट, यशपाल नेगी, राजेश पंत, प्रकाश पाठक, प्रकाश पांडे, दलीप पटवाल, केतन ठाकुर, रमेश चंद्र, मनोज रावत, कैलाश पड़लिया, दीपक खर्कवाल, देवी सिंह, मनीष शर्मा, पुष्पेंद्र प्रजापति, देवेंद्र लिट्टी, दीपक मौलेखी, मनोज सौतियाल, विपिन तिवारी, महेंद्र नेगी, दिनेश कुमार, कैलाश धाकड़ एवं गोविंद सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

रोशनी दर्पण न्यूज़