वॉलीबॉल कोर्ट में सरस्वती एकेडमी का दबदबा, तीन वर्गों में जीते खिताब; यूनिवर्सल कॉन्वेंट भी बना चैंपियन

*वॉलीबॉल कोर्ट में सरस्वती एकेडमी का दबदबा, तीन वर्गों में जीते खिताब; यूनिवर्सल कॉन्वेंट भी बना चैंपियन

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

तीसरे शाइनिंग स्टार वॉलीबॉल कप में जिलेभर के स्कूलों की टीमों ने दिखाया दमखम, 34 टीमों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

रामनगर । शाइनिंग स्टार स्कूल भगोतपुर तड़ियाल के मैदान में आयोजित तीसरे शाइनिंग स्टार वॉलीबॉल कप का तीन दिवसीय जिला स्तरीय टूर्नामेंट खेल उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। 28 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर से देहरादून अब एक ही दिन में आना-जाना! उत्तराखंड को मिली बड़ी रेल सौगात

 

 

 

 

 

प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 15, सीनियर बालिका वर्ग की 10, जूनियर बालक वर्ग की 6 और जूनियर बालिका वर्ग की 3 टीमों सहित कुल 34 टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट में शाइनिंग स्टार स्कूल, ग्रेट मिशन, मदर ग्लोरी, पायनियर एकेडमी, जेनेसिस इंटरनेशनल, गुरु नानक स्कूल काशीपुर, दून स्कॉलर, एडेन स्कूल और सेंट जोसेफ सहित कई विद्यालयों की टीमों ने मैदान में दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता के परिणामों में सरस्वती एकेडमी हल्द्वानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर बालिका, जूनियर बालिका और जूनियर बालक वर्ग के तीनों खिताब अपने नाम किए। वहीं सीनियर बालक वर्ग का खिताब यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी की टीम ने जीता। खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कानून का राज या भारी ट्रकों की मनमानी? 🔥 त्योहारों का सीजन, बाजार में भीड़ और सड़कों पर दौड़ते भारी ट्रक! आखिर रामनगर की यातायात व्यवस्था किसके भरोसे है?

टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक डीएस नेगी, सभासद विक्रम भट्ट, समाजसेवी सुरेंद्र घुघतियाल और सुबोध चमोली ने किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक सुखजीत रावत, प्रकाश दानू और विशाल अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं निर्णायक मंडल में दीपक रावत, कुलदीप गुसाईं, दिनेश रावत और रोहित रावत शामिल रहे।

समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधक डीएस नेगी, रेनेसां कॉलेज के एमडी आलोक गुसाईं, बीडीसी सदस्य महावीर रावत, बृजमोहन रावत और ग्राम प्रधान कामिनी ध्यानी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में देखा विकास का नया रास्ता, पुल-सुरंग परियोजना के साथ संगम लाइब्रेरी का भी किया अवलोकन।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक डीएस नेगी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

आयोजन के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तुलसी सिंह सहित जीडी जोशी, रोहित रावत, कुलदीप रावत, देवेंद्र रावत, चित्रेश त्रिपाठी, दीपाली नेगी, अंजली रावत एवं समस्त शिक्षकगण मौजूद रहे।