शिवलालपुर वार्ड 18 को मिलेगी पेयजल संकट से राहत! ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास

 

शिवलालपुर वार्ड 18 को मिलेगी पेयजल संकट से राहत! ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास

 

 

शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में लंबे समय से चल रही पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशन में और मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू जी के सहयोग से मंडी समिति द्वारा दी गई भूमि पर ट्यूबवेल के कार्य का शिलान्यास वार्ड की सभासद दिव्या राणा और प्रतिनिधि दीपक राणा जी द्वारा पूजन कर किया गया.. वार्ड नंबर 18 के सभासद प्रतिनिधि दीपक राणा इसके लिए लगातार मेहनत कर रहे थे

यह भी पढ़ें 👉  IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में जताया सभी का आभार

 

 

 

 

 

उनके द्वारा बताया गया कि राज्य किसान आयोग के सदस्य संजय डोरवी के साथ इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलना हुआ और उनके निर्देशन में मंडी समिति के अध्यक्ष अनिल डब्बू जी द्वारा यह भूमि प्रदान करने की स्वीकृत कराई गई जिसके लिए सभी ग्राम वासियों ने उत्तराखंड की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार देते किया है