आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

 

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

 

हल्द्वानी 17 नवम्बर 2023
—————0———-
जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में हंस फाउंडेशन, आरोही, संजीवनी और विलेज चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में एनजीओ ने भविष्य में संस्था के माध्यम से जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में किए जाने वाले स्वास्थ्य गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ, 2027-28 से शुरू होगा संचालन: अजय भट्ट

 

 

जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया कि इन संस्थाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों से किस प्रकार बेस, महिला और सुशीला तिवारी अस्पताल के मरीजो के दबाव को कम किया जा सके। इसके साथ ही दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को उनके ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी चैक अप और जांच सुविधा मिल सके। इस विषय पर संस्थाओं के सहयोग से कार्य कर कार्य योजना बनाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  *ADG वी मुरुगेशन की फटकार, IG कुमाऊँ की कड़ी चेतावनी के बाद जगजे सिस्टम, साइबर अपराधियों पर टूटा नैनीताल पुलिस का कहर* *जांच के बाद साईबर हॉटस्पॉट के विरुद्ध एक ही रात में 43 FIR, कुल 49 मुकदमे*

 

 

 

बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए जिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहां के लोगो को नजदीकी केंद्रों में यह सुविधा उपलब्ध हो जाए। बेतालघाट, मालधन, रामनगर के क्षेत्र को इन सुविधाओं से लैस करने पर कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 20 सूत्री एवं 25 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित*

 

 

इस अवसर पर सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा एम एस गुंज्याल, होम्योपैथिक अधिकारी डा निशा फर्त्याल के साथ ही संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
—————————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946-220184

karki
inder