दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में गूंजा सफलता का मंत्र, आयुक्त दीपक रावत ने विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास का संदेश

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

“रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी”, मानसिक मजबूती और दृढ़ इच्छाशक्ति को बताया सफलता की कुंजी

हल्द्वानी, 17 अक्टूबर। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने विद्यार्थियों को सफलता का मंत्र देते हुए मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति के महत्व पर जोर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आयुक्त ने विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

 

 

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि किसी भी चुनौती का सामना करने से पहले स्वयं को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा, “रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी है।” व्यक्ति की मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति ही उसे कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की ताकत देती है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम में जाम से निजात के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान, अजय टम्टा ने दिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग विकसित करने के निर्देश

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर निरंतर मेहनत करनी चाहिए और लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी लगन से प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए केवल शारीरिक और बौद्धिक क्षमता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें 👉  समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ*

वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

 

 

 

 

 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक हुनर परिषद के उपाध्यक्ष शोएब, विद्यालय प्रबंधक समीर टिक्कू, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

karki
inder