लखनपुर में हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम को ज्ञापन सौंपा।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रामनगर – लखनपुर में हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम को ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका सभासद संजय रावत, सभासद विमला आर्य, सभासद भुवन डंगवाल की अगुवाई में स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम से उनके कार्यालय में मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

 

 

प्रतिनिधिमंडल ने पालिका अध्यक्ष , अधिशासी अधिकारी,समस्त सभासदों एवं नगरपालिका बोर्ड का लखनपुर में हाईटेक शौचालय निर्माण का बोर्ड में प्रस्ताव पारित करने के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया तथा मांग की शीघ्र ही हाईटेक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग करते हुए राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने स्थानीय लोगों द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सांवल्दे पश्चिम में कथित सट्टे-जुए और कच्ची शराब का खेल! शिकायतों के बाद भी कार्रवाई पर सवाल, आखिर किसका है संरक्षण?

 

 

 

अध्यक्ष नगर पालिका हाजी मोहम्मद अकरम ने बताया कि शीघ्र ही टेंडर सहित अनय औपचारिकताएं पूरी करते ही शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी, डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल , मनमोहन अग्रवाल, गोविंद सिंह, चिंताराम, सुनील परनवाल,एसआर टम्टा, सरस्वती जोशी, कौशल्या, ललित उपरेती, महेश जोशी ,पनीराम आदि थे।

karki
inder