क्राइम रामनगर

उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस डिवाइडर से टकराई एक दर्जन यात्री हुये घायल ।

Spread the love

 रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

रामनगर। शुक्रवार की देर रात रामनगर से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस नेशनल हाईवे 309 ग्राम टांडा के समीप एक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में की चीखपुकार मच गई ।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को 108 एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा घायलों को उपचार शुरू किया गया,वहीं बस में सवार हरी चंद्रा निवासी नया गांव रामनगर की हालत गंभीर होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

बाकी अन्य घायलों को उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।मामले में पुलिस एवं परिवहन निगम के अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वही बस में सवार घायल एक यात्री ने बताया कि एक बाइक सवार द्वारा ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ है। उसे बचाने के कारण बस डिवाइडर से टकराई थी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मां के नाम एक पेड़: कॉर्बेट में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान शुरू।