रेड नैना हिमालय रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की अध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
रोशनी panday प्रधान संपादक
रामनगर। नैना हिमालयन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (पंजीकृत) के तत्वावधान में समिति की अध्यक्ष आशा बिष्ट के नेतृत्व में सांस्कृतिक एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, संजय नेगी, भावना भट्ट और माया रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में अतिथि के रूप में गणेश रावत, दिनेश मेहरा, इंद्र रावत, रेखा रावत, चंदन बिष्ट, मंजू जोशी और बसंती हलसी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में उत्तराखंडी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वहीं, लोकगीतों ने समारोह में पहाड़ की समृद्ध संस्कृति के रंग बिखेरे।
समिति की अध्यक्ष आशा बिष्ट ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हिमालयी संस्कृति और लोक कला का संरक्षण करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। समारोह में संस्था के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।












