कोसी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय किशोर, तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी

कोसी नदी में बहे 16 वर्षीय किशोर की तलाश जारी, SDRF का सर्च अभियान लगातार जारी

रोशनी पांडेय प्रधान सम्पादक

बेतालघाट। ग्राम रोपा क्षेत्र में कोसी नदी के तेज बहाव में बहे 16 वर्षीय किशोर दीपक कुमार की तलाश में प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम का खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।

 

 

 

 

उपजिलाधिकारी श्री कैंची धाम अनुराग आर्य के अनुसार, 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे ग्राम बिनकोट निवासी दीपक कुमार पुत्र भुवन चन्द्र अपने तीन दोस्तों के साथ ग्राम रोपा में कोसी नदी के किनारे फोटो खींचने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में जा गिरा और बह गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने तत्काल घटना की सूचना संबंधित लोगों को दी।

यह भी पढ़ें 👉  खैर के जंगल में तस्करों का खेल! AI कैमरों ने खोला राज, दो दबोचे; तीन फरार

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में किशोर की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। टीम द्वारा लगातार नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। तहसीलदार श्री कैंची धाम भुवन चन्द्र भण्डारी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

प्रशासन की ओर से किशोर के परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मानसून के बाद भी नदियों का जलस्तर और बहाव तेज है। ऐसे में नदी किनारे, चट्टानों और फिसलन वाले स्थानों पर फोटो या सेल्फी लेने से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

 

 

 

 

प्रशासन ने विशेष रूप से युवाओं और पर्यटकों से सावधानी बरतने तथा अभिभावकों से बच्चों को नदी-नालों के किनारे अकेले न जाने देने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल आपदा कंट्रोल रूम अथवा डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया है।

karki
inder