कॉर्बेट में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आगाज, साइकिलथॉन से दिया संरक्षण का संदेश

कॉर्बेट में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का आगाज, साइकिलथॉन से दिया संरक्षण का संदेश

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

 

 

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यप्राणी सप्ताह-2026 का शुभारंभ गुरुवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ हुआ। वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रकृति प्रेमियों और स्थानीय संगठनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत संकल्प बैनर पर हस्ताक्षर अभियान से हुई। मुख्य अतिथि रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रतिभागियों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

यह भी पढ़ें 👉  80 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच, विभिन्न जांचों के साथ निःशुल्क दवाओं का भी किया गया वितरण

इसके बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रधान कार्यालय रामनगर से जन-जागरूकता साइकिलथॉन का आयोजन किया गया। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर साइकिलथॉन को रवाना किया। इसमें कॉर्बेट के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, नेचर गाइड, प्रकृति प्रेमी, पहाड़ी पैडलर्स एसोसिएशन, जिप्सी चालक एसोसिएशन, एनजीओ और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

साइकिलथॉन के दौरान प्रतिभागियों ने वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व को लेकर लोगों को जागरूक किया। प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मन की बात’ में माणा-बगोरी का जिक्र, CM धामी बोले- उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय

साइकिलथॉन के बाद निदेशक कार्यालय के सभागार में विधायक दीवान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वन्यजीव कॉरिडोर संरक्षण पर चर्चा आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी रामनगर गोपाल सिंह चौहान, कॉर्बेट के उप निदेशक राहुल मिश्रा (आईएफएस), पार्क वार्डन बिन्दरपाल सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राहुल मिश्रा और बिन्दरपाल ने वन्यजीव कॉरिडोर तथा वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रस्तुतीकरण और चलचित्र के माध्यम से जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने कॉरिडोर संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से वन्यजीव संरक्षण में सहयोग की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन के दृष्टिगत यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में सड़क सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश

वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वन्यप्राणी सप्ताह का उद्देश्य स्थानीय समुदाय, युवाओं और विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से “प्रकृति एवं वन्यजीव संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है” का संदेश दिया गया।

 

 

 

 

 

आज शाम होगी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी

वन्यप्राणी सप्ताह के तहत गुरुवार शाम रामनगर स्थित वन परिसर में वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में वन्यजीवों और प्रकृति से जुड़ी तस्वीरों के माध्यम से लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

karki
inder